Home कौशांबी कौशांबी : ढाई लाख के जेवर व नकदी लेकर के विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार
कौशांबीमुख्य समाचार

कौशांबी : ढाई लाख के जेवर व नकदी लेकर के विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार

Share
Share

कौशांबी। मंझनपुर मुख्यालय की सदर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव के मजरा बचानी का पूरा के एक युवक की शादी 3 वर्ष पहले ग्राम चकिया धमवां में हुई थी। युवक की पत्नी 22 जून को रात अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपए नगद लेकर ससुराल से फरार हो गई है।


इसकी सूचना युवक ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी है। आरोप है कि विवाहिता के प्रेमी के भाई, पिता और माता युवक को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते रहे हैं। विवाहिता अपने प्रेमी को छोडऩे को तैयार नहीं है। पति ने मामले की सूचना 10 जुलाई को फिर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को देकर विवाहिता को खोजने और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...