Home अयोध्या नगर पंचायत को बदनाम करने और विकास कार्य बाधित करने की साजिश : चेयरमैन मोहम्मद राशिद
अयोध्यामुख्य समाचार

नगर पंचायत को बदनाम करने और विकास कार्य बाधित करने की साजिश : चेयरमैन मोहम्मद राशिद

Share
Share

अयोध्या : भरतकुंड भदरसा के मिर्जापुर निमोली में सडक़ की मिट्टी पटाई का प्रकरण

अयोध्या। नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा के मिर्जापुर निमोली में सडक़ की मिट्टी पटाई प्रकरण में चेयरमैन मोहम्मद राशिद खुल कर मुखर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत को बदनाम करने और विकास कार्य बाधित करने की साजिश की जा रही है।
चेयरमैन ने पत्रकारों से बातचीत में सभासदों का बहुमत पेश करते हुए कहा कि वह और नगर पंचायत प्रशासन विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि कुछ सभासद विरोध कर रहे हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के 11 में से 7 सभासद उनके पक्ष में हैं। बता दें कि सभासद रामकरन मौर्या ने ठेकेदार पर चोरी से मिट्टी खोदकर उठा ले जाने का आरोप लगाया है। इसी मामले में अधिशासी अधिकारी से अभद्रता को लेकर केस भी दर्ज किया गया है। बाद में भाजपा के पांच सभासदों ने मुख्यमंत्री से नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हुए जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया है।
नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने आरोप लगाया कि मिर्जापुर में सडक़ पटाई का कार्य चल रहा था। जिसमें बगल से मिट्टी ली जा रही थी। इसी का विरोध करते हुए सभासद रामकरन मौर्य ने मिट्टी पिटाई का कार्य बंद कर दिया और अधिशासी अभियंता को जातिसूचक गाली देते हुए मारने पीटने पर उतारू हो गए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि ज्यादातर सभासद विकास कार्यों के पक्ष में रहते हैं। केवल दो सभासद रामकरन मौर्या और प्रेम कुमार मौर्या विरोध कर रहे हैं। कहा कि 18 में 13 सभासद हमारे समर्थन में है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के नगर का विकास कराया जा रहा है। अब एक साजिश के तहत नगर पंचायत को बदनाम कर छवि धूमिल की जा रही है। नंदीग्राम के भाजपा सभासद रामकृष्ण पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों का विकास हमारी प्राथमिकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा समान रूप से सभी वार्डों में विकास कार्य कराया जा रहा है। प्रेस वार्ता में भाजपा के 7, सपा के 5 और बसपा के 1 सभासद मौजूद रहे। खास बात यह रही कि ईओ द्वारा दर्ज कराए गए केस के सात में से दो सभासद भी चेयरमैन के साथ मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...