Home कौशांबी कौशांबी : सहेली के घर से लौट रही युवती के साथ दुष्कर्म, खेत में बेहोश मिली
कौशांबीमुख्य समाचार

कौशांबी : सहेली के घर से लौट रही युवती के साथ दुष्कर्म, खेत में बेहोश मिली

Share
Share

कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बीए की छात्रा है। वह रविवार को अपने घरवालों से सहेली के घर जाने की बात कहकर सराय अकिल थाना क्षेत्र में गई थी। इसके बाद वह अपने घर वापस नहीं गई। परिजन उसे खोजते हुए सहेली के घर पहुंचे। उन्हें बताया गया कि युवती अपने घर के लिए शाम को ही निकल गई थी।


परिजन युवती की खोज करते हुए सराय अकिल क्षेत्र से गुजर रहे थे कि कुछ ग्रामीणों ने खेत में एक युवती के बेहोशी की हालत में मिलने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और युवती की पहचान बेटी के रूप में की है। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया। युवती ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस दी। डॉ. रंजीत कुमार निर्मल ने बताया कि युवती को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पीडि़त बेहोशी की हालत में अस्पताल लाई गई थी। परिवार के लोगों से बात करने पर दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस को जानकारी दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...