सैयदराजा ( चंदौली )। नगर में भीम बाबा मंदिर शिवानगर से रविवार को भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंदिर से प्रारंभ हुई रथयात्रा नगर पंचायत बाजार भ्रमण करते हुए पौहारी बाबा की कुटिया पर पहुंच कर संपन्न हुई।
सनातन पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर विशाल रथयात्रा निकाली जाती है। फिर आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष 10वीं तिथि पर इसका समापन होता है। इस रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बालभद्र संग साल में एक बार भ्रमण कर मौसी के घर जाते हैं। इस पवित्र रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ अपने बहन और भाई संग पूरे नगर का भ्रमण करते हैं। इस बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बहुत ही दुर्लभ संयोग होगी।
भगवान जगन्नाथ के रथ को नंदीघोष अथवा गरुड़ध्वज कहा जाता है। रथ लकड़ी से बनाया जाता है। हर साल बनने वाले ये रथ एक समान ऊंचाई के ही बनाए जाते हैं। भीम बाबा मंदिर पर यात्रा के वापस आने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर बच्चा बाबू अग्रहरि, नरेंद्र चौरसिया, अंकित जायसवाल, गणेश मद्धेशिया, सुरेश गुप्ता, सुशील शर्मा, आनंद बिहारी केशरी, अमीय कुमार पाण्डेय, अमित अग्रहरि डाली, शशांक शुक्ला, प्रदीप कसौधन,परमेश्वर मोदनवाल, संजय, अनिल गुप्ता, अनिल अग्रहरि, डॉ. रामअशीष कुशवाहा, घनश्याम समेत कई लोग मौजूद थे।
Leave a comment