Home देवरिया देवरिया : सीएसआर फण्ड से संवरेगी आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत
देवरियामुख्य समाचार

देवरिया : सीएसआर फण्ड से संवरेगी आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत

Share
Share

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक, भारत पेट्रोलियम,एचपी व आईओसीएल के प्रतिनिधि हुए शामिल

देवरिया। जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत संवारने के लिए सीडीओ ने नई पहल की है। उसके तहत जनपद के 1997 आंगनबाड़ी केंद्रों को कंपनियों के सीएसआर फंड से संवारा जाएगा। इस संबन्ध में सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने बुधवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यकक्ष में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आईओसीएल तथा भारत पेट्रोलियम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है।


सार्वजनिक क्षेत्र की ये कंपनियां कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस, फर्नीचर, खिलौने इत्यादि उपलब्ध कराएंगी। सीडीओ ने बताया कि सीएसआर फंड से गैप फिलिंग हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची बना ली गई है। देखा जाता है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी, टेबल, उनके वजन के लिए मशीन खराब रहती है। अन्य गतिविधियों के लिए सामान का उपलब्ध न होना पाया जाता है, जिससे बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मूलभूत स्थिति सही नहीं पायी जाती। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जरूरी मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण कराने हेतु सीएसआर फंड से यथा सम्भव प्रयास कर गैप फिलिंग कराने के साथ उच्च स्तर पर इस सम्बन्ध में वार्ता किया गया तथा जल्द ही इसपर कार्य करने हेतु आश्वस्त किया गया।


बैठक में डीएसओ संजय पांडेय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, डीपीओ कृष्ण कान्त राय, सहायक प्रबन्धक भारत पेट्रोलियम गोरखपुर अभिषेक कुमार सिंह, इंडियन ऑयल के प्रबंधक अनन्त कुमार सिंह, हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस ग्रामीण से सच्चिदानन्द मिश्र आइओसीएल केप्रबंधक विशाल कुमार मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...