Home बस्ती पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने की योजनाओं की समीक्षा
बस्तीमुख्य समाचार

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने की योजनाओं की समीक्षा

Share
Share

बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने दो सीएचसी का निरीक्षण किया


बस्ती। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने सर्किट हाउस सभागार में बुधवार को एक बैठक के दौरान विभागवार संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को जरूर मिलें।


उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहरों में पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में चिकित्सा, कृषि और अग्निशमन विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। बैठक में संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


बैठक से पहले पूर्वाचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने विक्रमजोत एवं हर्रैया सीएचसी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाए। उन्होने नगर पंचायत हर्रैया का निरीक्षण किया। बरसात के पानी से जाम नालियों की साफ-सफाई समय से कराये जाने का निर्देश संबंधित को दिया है। कहा कि सफाई से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...