अयोध्या। मया ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमसिन में आवास, विधवा पेंशन और पारिवारिक लाभ योजना में धन उगाही और भ्रष्टाचार की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए गोपनीय जांच की मांग की गई है। बुधवार को ग्राम प्रधान सती प्रसाद वर्मा ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सौंपा।
ज्ञापन देने के बाद प्रधान सती प्रसाद वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक श्रीमती वर्मा और ब्लॉक कंप्यूटर ऑपरेटर अजय वर्मा की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। इन लोगों ने लाभार्थियों से फॉर्म भरवाने और आवास दिलाने के नाम पर हजारों रुपये का सौदा किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब रोजगार सेवक ने ग्राम पंचायत अधिकारी से फार्म पर हस्ताक्षर करवाने के लिए कहा।
इस पर सचिव ने फार्म पर ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर और मोहर की कमी की ओर इशारा किया। अजय वर्मा ने कहा कि आवास योजना में ग्राम प्रधान का कोई मतलब नहीं है। इससे पहले भी प्रधान संघ द्वारा मनरेगा योजना में कंप्यूटर ऑपरेटर की ओर से वसूली किए जाने की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव निवासी दीपिका वर्मा, ज्ञानमती, सविता वर्मा, शाहजहां आदि ने योजना का लाभ दिलाने के बहाने मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाया है।
Leave a comment