Home बस्ती अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महराज समिति लाएगी जागरुकता
बस्तीदेशमुख्य समाचारलखनऊ

अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महराज समिति लाएगी जागरुकता

Share
Share

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने किया कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। राजधानी में विधानभवन से कुछ दूर स्थित विधायक निवास ओसीआर में मंगलवार को अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महराज समिति के कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य एवं समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने किया। इसके साथ उन्होंने शिवाजी महराज के विचारों से लोगों को अवगत कराया।


इस अवसर पर आयोजित कार्यकम में श्री पटेल ने कहा कि समाज में जागरुकता लाने के लिए समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महराज को शिवाजी राजे भोसले के नाम से भी जाना जाता था। शिवाजी महराज भारत के एक महान योद्धा, रणनीतिकार और शासक थे। शिवाजी महराज ने महज १६ साल की उम्र में तोरणा किले पर कब्जा करने अपना सैन्य अभियान शुरू किया।


शिवाजी महराज ने मुगलों और अन्य विदेशी शक्तियों के खिलाफ कई युद्ध लड़े। भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की जिसने पश्चिम भारत में कई वर्षों तक शासन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राजेश्वरी गुप्ता, ओम प्रकाश वर्मा, अजय रावत, सुधीर पटेल, हरिशंकर पटेल, हश्चिंद्र पटेल समेत कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...