कौशाम्बी। हत्या कर शव को छिपाने की घटना में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी की सोमवार सुबह जिला जेले में तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में बंदी को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के उरई अशरफपुर गांव निवासी सोनपाल लोध (63) को हत्या करने, शव और सबूतों को छिपाने के आरोप में न्यायालय ने 7 फरवरी 2024 को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सोनपाल जिला जेल में था।
सोनपाल की सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ गई और वह में बेहोश हो गया। साथी बंदियों ने देखा तो गार्ड को सूचित किया गया।
गार्ड ने अधिकारियों को सूचित करते हुए सोनपाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मंझनपुर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचित करते हुए जांच में जुट गई है।
Leave a comment