Home अयोध्या महंत राजू दास की सुरक्षा बहाल करे सरकार : हिन्दू महासभा
अयोध्यादेशमुख्य समाचारलखनऊ

महंत राजू दास की सुरक्षा बहाल करे सरकार : हिन्दू महासभा

Share
Share

प्रदेश अध्यक्ष ने गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा पत्र


अयोध्या। हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास की सुरक्षा वापस लिये जाने के मामले में अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश ने देश के गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्वनाथ को पत्र भेजा है। राजू दास की सुरक्षा बहाल किये जाने की मांग की है।


महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋ षि त्रिवेदी ने महंत राजूदास के साथ टेलीफोन पर बात की। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गये पत्र में कहा है कि प्रदेश में एक संत की सरकार में संतों कर अपमान किया जा रहा है। इसे हिन्दू महासभा बर्दाश्त नहीं करेगी। तत्काल प्रभाव से महंत राजूदास की सुरक्षा वापस की जाए। ऐसा नहीं किया गया महासभा प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होगी।


श्री त्रिवेदी ने कहा कि समीक्षा बैठक में महंत राजूदास और जिलाधिकारी के बीच कहासुनी के बाद सुरक्षा वापस लिये जाने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महंत राजूदास की मुलाकात के बाद भाजपा नेतृत्व भले ही डैमेज कंट्रोल की बात कर रहा है, लेकिन सुरक्षा वापसी से संत समाज गुस्से में है। प्रदेश सरकार संत समाज का सम्मान करना चाहती है तो महंत राजूदास की सुरक्षा को तत्काल वापस दे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...