अयोध्या। सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी के संत स्वामी महेश दास उर्फ स्वामी महेश योगी अपने आश्रम पर गत दो अप्रैल से भोजन त्याग कर अनवरत 11 घंटे प्रतिदिन कपालभाति की कठोर साधना कर रहे हैं। वे प्रतिदिन 11 घंटे में एक लाख स्ट्रोक कपालभाति करते हैं।
उनकी यह साधना अभी अनवरत छह माह तक जारी रहेगी। इसके साथ ही सरयू में जल योग के तहत एक और विश्व रिकार्ड बनाने का उन्होंने संकल्प लिया है। जल योग कार्यक्रम के संयोजक अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि सम्पूर्ण अयोध्या के लिय गर्व का विषय हैं कि स्वामी महेश योगी जी ने को 13100 डुबकियां लगाकर एक नया कीर्तिमान भारत के नाम स्थापित किया है।
Leave a comment