अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की 21 जून को होने वाली परीक्षाओं की तारीख को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर बढ़ा दिया गया है। अब यह परीक्षा 23 जून को अपने निर्धारित केन्द्रों पर कराई जायेगी।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने परिवर्तित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि 21 जून को विश्वविद्यालय की एनईपी स्नातक व परास्नातक समसेमेस्टर के समस्त प्रश्न-पत्र की परीक्षा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की वजह से अब यह परीक्षा 23 जून रविवार को निर्धारित केन्द्रों पर होगी। इस आशय से समस्त को सूचित किया जा चुका है। विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट एवं कालेज की लॉगिन पर भी अपलोड कर दिया गया है।
Leave a comment