चंदौली के सैयदराजा कस्बे में हुआ हादसा
चंदौली। सैयदराजा कस्बे के रेलवे गेट पर मंगलवार सुबह रेल ट्रैक पार करते समय एक मालगाड़ी क ी चपेट में आने से एक महिला और 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सैयदराजा थाना क्षेत्र के औरैया (मैढी) गांव निवासी सीता देवी (39) पत्नी सच्चे लाल पासवान अपने 8 माह के नाती सौरभ के साथ सैयदराजा स्थित उत्तरी बाजार में एक क्लीनिक से दवा लेकर घर जा रही थी। कस्बे में रेलवे गेट पार करते समय दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
Leave a comment