मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव की घटना
अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव में अचानक पिपरमिंट की टंकी फटने से चपेट में आकर दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने घायलों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मवई क्षेत्र के सेवढारा गांव निवासी राम दयाल चौहान मवई गांव में स्थित एक किसान का खेत बंटाई पर बोते है। उसी खेत मे स्थित ट्यूबवेल पर पिपरमेंट से तेल निकालने की टंकी लगाकर पिपरमेंट की फसल से रविवार को तेल निकाल रहे थे। जानकारी के मुताबिक रामदयाल चौहान ने अपने परिवार के साथ खेत से पिपरमेंट की फसल काटकर टंकी में भराई किया और भट्टी में आग जलाकर उसमें लकड़ी झोंक रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे अचानक टंकी फट गई।इससे टंकी के पास ही मौजूद रहे रामदयाल के नाती मनीष 14 वर्ष और अनीश 10 वर्ष झुलस गए। ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया, जहां से चिकित्सक डॉ फराज ने हालत गंभीर होने के चलते घायल मनीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वही अनीस को अस्पताल नही लाया गया था। चिकित्सक डॉ फराज ने बताया कि मनीष कुमार 14 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गया है,उसे समुचित इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Leave a comment