Home कौशांबी किचन के कचरे और अवशेष से हर घर में बनेगी खाद
कौशांबीमुख्य समाचार

किचन के कचरे और अवशेष से हर घर में बनेगी खाद

Share
Share

कौशाम्बीनगर पंचायत अझुहा प्रशासन का प्रयास

अझुहा, कौशाम्बी। आदर्श नगर पंचायत अझुहा स्वच्छता के पायदान पर अग्रणी रहने का सपना देख रहा है। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन प्रयास भी कर रहा है लेकिन यह प्रयास धरातल पर उम्मीद के मुताबिक नजर भी आ रहा है। किचन के कचरे को कंपोस्ट खाद बनाने के प्रयास को नगर पंचायत प्रशासन ने कमर कस ली है।

उसके लिए नगर के 12 वार्डों में 4_4 की संख्या में विशेष डस्टबिन का बंटवाया गया है। अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ने बताया किचन से निकलने वाले कचरे को घर में ही खत्म करने और उससे कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए नगर पंचायत अझुहा एक खास पहल  की है। इसके लिए एक विशेष तरह की डस्टबिन लोगों को नगर पंचायत अझुहा की ओर से दी गई है, जिसे माय ग्रीन बिन का नाम दिया गया है।

प्रयोग सफल होने पर किचन से निकलने वाले कचरे के निस्तारण पर बहुत हद तक अंकुश लग सकेगा और घरों में बागवानी के शौकीन लोग कम्पोस्ट खाद भी आसानी से तैयार कर सकेंगे। इस खास माय ग्रीन बिन में सब्जियों के छिलके, फलों के छिलके, बचा हुआ खाना, फूल, माला या बगीचे के पत्ते डाले जाएंगे।

इससे पहले इसमें एक खास तरह का केमिकल कल्चर लगभग एक इंच तक डाला जाएगा. लगभग चार इंच तक कचरा आ जाने के बाद इसमें आधा इंच कल्चर फिर से डाला जाएगा. हर रोज यही प्रक्रिया अपनानी होगी. इसके पूरा भर जाने के बाद इसे 30-35 दिनों के लिए बंद करके रख दिया जाएगा।

इस दौरान 10 दिन के बाद हर दूसरे दिन बिन में नीचे लगे हुए नल से चाय की तरह का बायो बूस्टर एकत्र कर इसका उपयोग कीटनाशक के रूप में किया जा सकता है.इसके लिए 12 वार्डों में 4_4 की संख्या में विशेष डस्टबिन कर्मचारियों द्वारा बंटवा दिया गया है प्रयोग  सफल होने पर इसे अभियान का रूप दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...