Home मुख्य समाचार उन्नाव : धारदार हथियार से युवक की हत्या, कुएं में फेंका शव
मुख्य समाचारउन्नाव

उन्नाव : धारदार हथियार से युवक की हत्या, कुएं में फेंका शव

Share
Share

उन्नाव। जनपद में लखनऊ कानपुर हाइवे के किनारे एक ढाबे के सामने लोगों ने एक अज्ञात बाइक खड़ी और देखी पास जाकर देखा गया तो बाइक के पास खून पड़ा था जिसके बाद सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पास स्थित कुंए में एक युवक का शव पड़ा दिखा। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से शव को बाहर निकलवाया तो वह खून से सना हुआ था और उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा बाइक के नंबर से युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बिचपरी गांव के पास स्थित एक ढाबे के सामने पुराने मंदिर के पास सुबह गांव के लोगो ने कुंए के पास एक अज्ञात बाइक खड़ी देखी और नीचे खून पड़ा था। लोगों ने कुएं में झांक कर देखा तो एक युवक खून से सना पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह मौके पर पंहुचे और शव को हाइड्रा मशीन से बाहर निकलवाया।

मृतक के गर्दन व कमर में धारदार हथियार के निशान थे। घटना को देखकर ऐसा लगता है मारने वाला कॉफी करीबी रहा है जिसके साथ वो कानपुर से आया औऱ यहां उसकी हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया। आसपास फैले खून ने और पास में खड़ी बाईक के लोगो को शक करने पर मजबूर कर दिया औऱ कूंए में शव देखकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से मृतक की शिनाख्त की और सूचना परिजनों को दी।

मृतक कानपुर के अनवरगंज थाने के इस्तखाराबाद मोहल्ले का रहने वाला नदीम पुत्र नईम है। मृतक के मामा ताहिर हुसैन ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह 10 बजे अपनी कपड़े की दुकान गया था। रात को जब वापस नही आया तो घरवाले उसकी तालाश कर रहे थे और सुबह घटना की सूचना मिली है। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया की मृतक की शादी 7 साल पहले हुई थी कोई बच्चा नही है पत्नी जीनत फातिमा एक सप्ताह से मायके में है । घर पर मां आरिफा बेगम के साथ रहता था।

पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। एक बहन थी उसकी शादी हो चुकी है। मृतक के मामा ताहिर हुसैन ने अज्ञात लोगो के खिलाफ अपने भान्जे की हत्या का मुकदमा लिखाया है ।अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम चन्द्र औऱ पुलिस उपाधीक्षक संतोष सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर जल्द खुलासा करने की बात कही  है पुलिस मृतक के मोबाईल नंबर की सीडीआर के माध्यम से पता लगाने का प्रयास करेगी कि मृतक की किससे बात हुई। बताया हत्या करने वाला भी करीबी प्रतीत हो रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...