Home मुख्य समाचार चंद्रबाबू नायडू बोले-हम एनडीए में हैं
मुख्य समाचारदेश

चंद्रबाबू नायडू बोले-हम एनडीए में हैं

Share
Share

इंडिया गठबंधन में शामिल होने की अटकलों पर लगाया विराम

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने भारी जीत दर्ज की है। एनडीए के साथ लड़े चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला और एनडीए भी ३०० के आंकड़े से चूक गया। तब से ही अटकलें लगाई जाने लगीं कि तेदेपा और जदयू से इंडिया गठबंधन के घटक दल बात करेंगे और उन्हें अपने साथ आने के लिए मनाएंगे।


इस बीच तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आप हमेशा खबरें चाहते हैं। मैं अनुभवी हूं और मैंने इस देश में कई राजनीतिक बदलाव देखे हैं। हम एनडीए में हैं, मैं एनडीए की बैठक में जा रहा हूं। चुनाव संपन्न होने के बाद दिल्ली जाने से पहले यह मेरी पहली प्रेस वार्ता है। मैं मतदाताओं के समर्थन से बहुत खुश हूं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आम बात है। इतिहास में कई राजनीतिक नेताओं और पार्टियों को बाहर कर दिया गया है। यह एक ऐतिहासिक चुनाव है। यहां तक कि विदेशों से भी मतदाता अपने वोट का प्रयोग करने के लिए अपने गृहनगर लौट आए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...