अयोध्या। अयोध्या-फैजाबाद संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के दिशा निर्देश पर समाजवादी पार्टी की नेता कार्यकर्ता जीआईसी प्रांगण फैजाबाद में 20 मई से लेकर अब तक स्ट्रांग रूम की रखवाली करते।
रखवाली करने वालों में जिलाअध्यक्ष सरोज यादव ने बताया कि हम सभी समाजवादी साथियों के साथ स्ट्रांग रूम की रखवाली करने में तनिक भी हीला हवाली नहीं कर रहे हैं निश्चित रूप से लोकसभा 54 अयोध्या फैजाबाद से अवधेश प्रसाद सांसद होंगे हम सभी समाजवादी पार्टी कांग्रेस पार्टी व स्नेहिल आशीर्वाद जो प्राप्त हुआ है वह सफल होगा सभी मतदाताओं को हम सभी समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के लोग आभारी हैं। उपाध्यक्ष रामजी पाल, आकिब खान, तेज बहादुर यादव, प्रदेश सचिव मायाराम यादव, जिला अध्यक्ष मिर्जा सनी बेग, विश्राम रावत, प्रह्लाद रावत, महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Leave a comment