भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रक्षा मंत्री ने की जनसभा
धानापुर, चंदौली। भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के समर्थन में बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धानापुर के अमरवीर इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में कभी छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए लेकिन कांग्रेस ने संविधान की प्रस्तावना में छेड़छाड़ करने का काम किया है। अब भारत बदल चुका है। पाकिस्तान भी अब समझ चुका है कि भारत पर हमला करने से नुकसान होगा। नया भारत सीमा के इस पार भी मारेगा, सीमा के उस पार भी मारेगा।
राजनाथ ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य का विषय है कि मेरे गृह जनपद में आखिरी दिन लोकसभा चुनाव की १०१ जनसभा को संबोधित कर रहा हूं। हमारा देश २०१४ में अर्थव्यवस्था में ११वे स्थान पर था अब ५ वे स्थान पर हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भाजपा विकल्प है।
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, राज्य सभा सांसद साधना सिंह,दर्शना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ओमकार केशरी, रमेश जायसवाल, राजेश सिंह्र, जितेंद्र पांडेय, सुजीत जायसवाल, हरिवंश उपाध्याय, शिवराज सिंह, विनीत सिंह, महेंद्र सिंह, अमित अग्रहरि आदि रहे।
Leave a comment