कुशीनगर। सातवें चरण के मतदान को लेकर सभी पार्टियों अपनी ताकत लगा रही हैं। कुशीनगर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम रामकोला में लगा था। एअरपोर्ट पर उतरने के बाद रामकोला पहुंचे रक्षा मंत्री
स्वागत करने के लिए जगह-जगह कार्यकर्ता खड़े थे लेकिन राजनाथ सिंह का काफिला नहीं रहा। इससे कार्यकर्ता मायूस हो गए।
जनसभा स्थल पर पहुंच रक्षा मंत्री ने कहा की चोट लगने के बाद भी मैंने सोचा कि भाजपा जब तक ४०० पार नहीं हो जाती तब तक आराम नहीं करूँगा। मैं देख रहा हूँ कि गर्मी बहुत है, लोग परेशान बहुत है। मै और मेरी पार्टी चाहती है कि वन नेशन वन इलेक्शन हो और सरकार बनने के बाद यही होगा।
उन्होंने कहा कि अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के सांसद कहते है कि भारत विश्व शक्ति बन रहा है और पाकिस्तान बर्बादी से बच नहीं पा रहा है। यहाँ के कांग्रेस के लोग पाकिस्तान के पक्ष में बोलने से बच भी नहीं पाते है। धन दौलत के मामले में भारत अगले २ से ३ साल बाद तीसरे स्थान पर आ जायेगा। २०४७ तक भारत विकसित राष्ट्र बन जायेगा।
Leave a comment