Home मुख्य समाचार पीएम-सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर प्रधानाध्यापिका पर एफआईआर दर्ज
मुख्य समाचारकौशांबी

पीएम-सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर प्रधानाध्यापिका पर एफआईआर दर्ज

Share
Share

बीएसए के निर्देश पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सिराथू ने दर्ज कराई एफआईआर

कौशाम्बी। सिराथू विकासखंड के रूप नारायणपुर गोरियों सैलाबी गांव में तैनात प्रधानाध्यापिका के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो गई है। प्रधानाध्यापिका ने पीएम,सीएम के खिलाफ शोसल मीडिया में अभद्र टिप्पणी के मामले में बीएसए के निर्देश पर बीईओ सिराथू ने एफआईआर दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के देवी देवताओं और सरकार के खिलाफ सिराथू विकासखंड के रूप नारायणपुर गोरियों सैलाबी प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका वर्षा देवी पर लगातार पोस्ट करने की शिकायत आ रही थी। मामले को लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर जिले के साथ-साथ पूरे देश के लोग शिकायत कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मामले को तूल पकड़ता देख कर रविवार की देर शाम सिराथू के खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार की तहरीर पर कोखराज थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में अध्यापिका के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। मुकदमा लिखा जाने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। वहीं जिले में लोगों के अंदर भारी आक्रोश को देखते हुए यह लग रहा है कि विभाग भी जल्द इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का मन बना चुका है इस संबंध में बीएसए मुख्यालय से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया मुकदमा लिखवाने के बाद तत्काल प्रभाव से अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...