Home वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बसपा के संजीव वर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल
वाराणसी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बसपा के संजीव वर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल

Share
Share

 सिकंदरपुर,बलिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के मनियर इंटर कालेज के प्रांगण में सलेमपुर लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार रविन्द्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सांसद प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के समक्ष शनिवार को सिकंदरपुर विधानसभा से 2022 में बसपा के प्रत्याशी रहे संजीव वर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनायें जन जन तक पहुंची है।मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आप सभी भाजपा से जुड़े है। जिसके लिए आप सभी का स्वागत एवं अभिनंदन है। आप सभी के जुड़ने से भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से आप सभी राजनैतिक और समाजिक क्षेत्र में काम करते रहे हैं। आप अपने क्षेत्र में तथा बूथों पर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे और अबकी बार 400 पार के मोदी जी के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत संजीव वर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद पर काम करती है। भाजपा परिवार में आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कहा कि हमारी सपा से शुरू से लड़ाई रही है। इसके लिए भाजपा जैसे प्लेटफार्म की आवश्यकता है।कहा की आज उत्तरप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के हाथ अंगवस्त्र पहनकर भाजपा परिवार में शामिल होना मेरा सौभाग्य है।आज से मोदी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता की आजीवन सेवा करता रहूंगा एवं सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित रहूँगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
वाराणसी

पद्मश्री योग गुरु बाबा शिवानंद का निधन, 128 साल की आयु में वाराणसी में ली आखिरी सांस

वाराणसी । पद्मश्री से सम्मानित 128 वर्षीय योगगुरु बाबा शिवानंद का शनिवार...

वाराणसी

धधकती चिताओं के बीच खेली गई चिता भस्म की होली

अनोखी होली में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों का उमड़...

मुख्य समाचारवाराणसी

वाराणसी : टैबलेट पाकर गदगद हुए विद्यार्थी

चोलापुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी ग्राम पंचायत में स्थित सरस्वती गुरुकुल विद्यापीठ...