Home मुख्य समाचार झेलम-चिनाब और रावी नदी में अब यात्री क्रूज जहाज में कर सकेंगे सफर, जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म को लगेंगे चार चांद
मुख्य समाचार

झेलम-चिनाब और रावी नदी में अब यात्री क्रूज जहाज में कर सकेंगे सफर, जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म को लगेंगे चार चांद

Share
Share


श्रीनगर । झेलम, चिनाब और रावी नदियों में अब यात्री क्रूज जहाजों में भी लुफ्त उठा सकेंगे। प्रदेश प्रशासन ने 20 यात्रियों तक की क्षमता वाले इलेक्ट्रिक-संचालित क्रूज जहाजों को खरीदने का प्लान बनाया है। प्रदेश में प्रमुख नदियों अंतर्देशीय जल परिवहन (आइडब्ल्यूटी) शुरू करने की जारी प्रक्रिया की उच्चस्तरी बैठक में समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव अटल डुल्लु ने जानकारी दी।


नागरिक सचिवालय में हुई बैठक में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आइडब्ल्यूएआइ) के अध्यक्ष के अलावा जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, मंडलायुक्त कश्मीर ,पर्यटन विभाग के सचिवायुक्त, परिवहन सचिव, पीडब्लयूडी सचिव और प्रदेश प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। जम्मू-कश्मीर में नदी प्रणालियां-विशेष रूप से झेलम, चिनाब और रावी-कई जिलों को जोड़ती हैं, जिससे लागत प्रभावी, कम भीड़भाड़ वाला और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन नेटवर्क विकसित करने का अनूठा अवसर मिलता है।

मुख्य सचिव ने पर्यटन, परिवहन और पीडब्ल्यूडी विभागों के समन्वय में टर्मिनलों और इलेक्ट्रिक क्रूज संचालन सहित आवश्यक बुनियादी ढांचे के सहयोगात्मक विकास का आह्वान किया। आइडब्लयूएआइ के प्रतिनिधियों ने अपने प्रारंभिक सर्वेक्षणों के निष्कर्ष प्रस्तुत किए, जो जल परिवहन के लिए नदी के हिस्सों की व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए आयोजित किए थे।

सर्वेक्षणों ने आइडब्लयूटी संचालन के लिए झेलम, चिनाब और रावी नदियों पर व्यवहार्य खंडों की पहचान की। यह भी रेखांकित किया गया कि अंतर्देशीय जल परिवहन का विकास भारत सरकार की नदी परिवहन को उसके आराम, दक्षता और प्रदूषण मुक्त प्रकृति के लिए बढ़ावा देने की राष्ट्रीय नीति के अनुरूप है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...