Home मुख्य समाचार भारत-पाक तनाव : सेना को गोला-बारूद देने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, ये है वजह
मुख्य समाचार

भारत-पाक तनाव : सेना को गोला-बारूद देने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, ये है वजह

Share
Share


जबलपुर । भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया है। जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भारतीय सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली बड़ी फैक्ट्रियों में से एक है। यह सशस्त्र बलों को गोला-बारुद उपलब्ध कराती है। वहीं इसके पीछे की वजह के बारे में बताया गया है कि उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आयुध निर्माणी खमरिया में अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबी छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब यहां कार्यरत कर्मचारी या अधिकारी दो दिन से अधिक की छुट्टियां नहीं ले सकेंगे। बता दें कि जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलता है। यह म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) की सबसे बड़ी इकाइयों में से एक है, जो भारतीय सशस्त्र बलों को गोला-बारूद उपलब्ध कराती है।
दरअसल, एक तरफ पाकिस्तान के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भारत उनपर हमला करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की सेना खुद ही लगातार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा यानी रुशष्ट पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तान की तरफ से बीते 10 दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...