Home मुख्य समाचार नाभि ढकी रहेगी तो लड़की सुरक्षित रहेंगी, महिला पहनावे और सुरक्षा को लेकर कथावाचक की अजीब सलाह
मुख्य समाचार

नाभि ढकी रहेगी तो लड़की सुरक्षित रहेंगी, महिला पहनावे और सुरक्षा को लेकर कथावाचक की अजीब सलाह

Share
Share

नई दिल्ली । राजस्थान के जयपुर स्थित विद्याधर नगर स्टेडियम में चल रही शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने ऐसा बयान दे डाला, जिसने सुनने वालों के होश उड़ा दिए। उन्होंने लड़कियों और महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए अपने पहनावे पर ध्यान देने की सलाह दी है।

प्रदीप मिश्रा ने तुलसी के पौधे की जड़ का उदाहरण देते हुए कहा, जैसे तुलसी की जड़ दिखे तो वह सूख जाती है, वैसे ही लड़कियों की नाभि भी शरीर की जड़ है, इसे ढंककर रखना चाहिए। जितना ढंका रहेगा, उतनी सुरक्षा बनी रहेगी।
इतना ही नहीं, उन्होंने अपराधों के बढ़ने का ठीकरा पहनावे पर फोड़ते हुए कहा, आज के समय में क्राइम इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि पहनावा बिगड़ गया है। सरकार या पुलिस कुछ नहीं कर सकती, संस्कार ही क्राइम रोक सकते हैं। प्रदीप मिश्रा ने चंचला देवी की कहानी सुनाते हुए महिलाओं को ‘सभ्य पहनावेÓ की नसीहत दी। साथ ही यह भी कहा कि दो बड़ी समस्याएं हैं – खाना और कपड़ा।

उन्होंने वर्तमान पीढ़ी पर भी तीखा तंज कसते हुए कहा कि अब चार अवस्थाएं नहीं बचीं, केवल दो ही बची हैं – बचपन और बुढ़ापा। मोबाइल ने बच्चों को समय से पहले जवान बना दिया है। कथा के बीच में मिश्रा ने एक घरेलू इलाज का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अगर शरीर में कोई गांठ हो तो डॉक्टर को दिखाओ, लेकिन साथ में एक बेलपत्र खा लो। डॉक्टर शिव का रूप हैं, इलाज लो और बेलपत्र से गांठ बाहर निकल जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...