Home मुख्य समाचार नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म मामला , सड़कों पर उतरे लोग, किया बंद का आह्वान
मुख्य समाचार

नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म मामला , सड़कों पर उतरे लोग, किया बंद का आह्वान

Share
Share


देहरादून । उत्तराखंड के नैनीताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के दूसरे दिन भी माहौल तनावपूर्ण है। इस घटना के विरोध में लोगों ने रोष जाहिर करते हुए बंद का ऐलान किया है। इस वजह से सभी दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे बंद हैं। दूर-दूर तक लोगों का आवागमन देखने को नहीं मिल रहा है। सड़कें वीरान पड़ी हैं।
लोगों ने आह्वान किया कि हमें इस घटना के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना के विरोध में पथराव की घटना भी सामने आई है। हालांकि, किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा न हो, इसके लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया। कड़ी चेकिंग के बाद ही शहर में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश दिया जा रहा है।
साथ ही, जो पर्यटक यहां थे, वे अब समय से पहले ही अपने-अपने घर रवाना हो रहे हैं। यहीं नहीं, जिन लोगों ने यहां आने का प्लान बना लिया था और टिकट बुक करा लिया था, अब ऐसे लोग अपनी टिकट कैंसिल करवा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब तक 30 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो चुकी है।
बता दें कि गुरुवार को नैनीताल में नाबालिग संग दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। दुष्कर्म का आरोप 76 वर्षीय आरोपी पर लगा था। इस घटना के विरोध में लोगों ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के परिजनों को आश्वस्त किया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...