Home मुख्य समाचार अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का श्रीगणेश : गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, केदारनाथ के 2 और बद्रीनाथ के 4 मई को खुलेंगे
मुख्य समाचार

अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का श्रीगणेश : गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, केदारनाथ के 2 और बद्रीनाथ के 4 मई को खुलेंगे

Share
Share


देहरादून। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चारधाम यात्रा 2025 की विधिवत शुरुआत हो गई है। आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। गंगा की डोली गंगोत्री पहुंच चुकी है और वहां 10:57 बजे कपाट खोले गए। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। दोनों धामों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और गंगोत्री में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी हुई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गंगोत्री धाम पहुंचे और पूजा में भाग लिया। यहां करीब 1,000 से ज्यादा श्रद्धालु पहले दिन उपस्थित रहे, जबकि यमुनोत्री में पहले ही दिन 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
चारधाम यात्रा के दो अन्य धामों—केदारनाथ के कपाट 2 मई को और बद्रीनाथ के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे। पिछले साल भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से केदारनाथ यात्रा 15 दिनों तक बाधित रही थी, इसके बावजूद 48.11 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
इस बार अब तक 20 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, और सरकार को उम्मीद है कि यह आंकड़ा 60 लाख से ऊपर पहुंच सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...