Home मुख्य समाचार गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू कश्मीर दौरा, पाकिस्तान ने पुंछ में तोड़ा संघर्ष विराम, सेना का मुंहतोड़ जवाब
मुख्य समाचार

गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू कश्मीर दौरा, पाकिस्तान ने पुंछ में तोड़ा संघर्ष विराम, सेना का मुंहतोड़ जवाब

Share
Share


जम्मू ।  पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम तोड़ा। भारतीय सेना ने इसका जोरदार जवाब दिया। संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय में हुआ जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिन के दौरे पर हैं।
अधिकारियों ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने आज पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम तोड़ा। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के दौरान कोई घुसपैठ न हो, इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
इससे पहले 1 अप्रैल को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बारूदी सुरंग के धमाके के बाद बिना किसी कारण के गोलीबारी की और संघर्ष विराम तोड़ा। सेना ने एक बयान में कहा कि भारतीय सैनिकों ने ‘संतुलित और नियंत्रण तरीके सेÓ प्रभावी जवाब दिया।
ऐसी खबरें मिली हैं कि आतंकवादी, [जिनमें मुख्य रूप से विदेशी भाड़े के आतंकवादी शामिल हैं], पुंछ, राजौरी, कठुआ और किश्तवाड़ जिले के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हैं।
23 मार्च को कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब भारतीय हिस्से में घुसपैठ करने वाले पांच आतंकवादियों का सामना स्थानीय पुलिस की टीम से हुआ। यह मुठभेड़ अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 4 किलोमीटर अंदर सान्याल गांव में हुई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए। संयुक्त बलों ने बाकी तीन आतंकवादियों को ढूंढने के लिए कठुआ और राजौरी जिलों के ऊंचे इलाकों में अपना ‘खोजो और खत्म करोÓ अभियान बढ़ा दिया।
कठुआ जिले के बिलावर इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों और संयुक्त बलों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक कठुआ जिले के ऊंचे इलाकों का इस्तेमाल आतंकवादी राजौरी और पुंछ जिलों में घुसपैठ करने के लिए कर रहे हैं।
आतंकवादियों के ‘हिट-एंड-रनÓ हमलों को नाकाम करने के लिए सेना के लगभग 4,000 विशेष प्रशिक्षित पैरा कमांडो को इन जिलों के घने जंगलों में तैनात किया गया। संयुक्त बलों की गतिविधियों के बाद आतंकवादी पुंछ, राजौरी और कठुआ जिलों में ‘हिट-एंड-रनÓ हमले नहीं कर पा रहे हैं, जैसा कि 2024 की आखिरी तिमाही में हुआ था।
इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार शाम जम्मू पहुंचे। जम्मू में भाजपा विधायकों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...