Home मुख्य समाचार जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर शुरू, सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को घेरा, दो जवान घायल
मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर शुरू, सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को घेरा, दो जवान घायल

Share
Share


कठुआ । राजबाग थाना के अंतर्गत स्थित जुथाना के अंबा नाल में 5 संदिग्ध आतंकवादियों को देखने के बाद लगभग दो घंटे से मुठभेड़ जारी है। इस दौरान एसडीपीओ बॉर्डर कठुआ के जवान धीरज सिंह कटोच सहित एसओजी के दो जवान घायल हुए हैं।
गौर हो कि पिछले चार दिनों से यहां बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जुठाना इलाके में 4-5 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, इस दौरान फायरिंग शुरू हो गई। सभी आतंकवादियों को घेर लिया गया है और क्षेत्र को चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, ये संदिग्ध आतंकवादी उज्ज दरिया से सुफैन होते हुए यहां पहुंचे थे।
अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को देखा, तो गोलीबारी शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल भेजा गया है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...