श्रावस्ती। थाना इकौना के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार दुबे ने हमराह पुलिसबल के सहयोग से मु0अ0सं0-29/23 धारा 504,506 भादवि0 व 7/13(1) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से सम्बन्धित एक घूसखोर लेखपाल प्रेमनरायम हल्का लेखपाल (दहावर कला) पुत्र छोटेलाल निवासी भचकाही थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को थाना मल्हीपुर तहसील गेट से गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध मंे पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना इकौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0029/23 धारा 504,506 भादवि व 7/13(1) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के वादी अजहरुद्दीन पुत्र अब्बास अली निवासी दहावर कलां थाना इकौना जनपद श्रावस्ती के तहरीर के आधार पर लेखपाल प्रेम नरायन द्वारा बाढ़ राहत अनुदान दिलाने के लिए रिश्वत लेने एवं राहत अनुदान न आने पर जब वादी द्वारा पूछने एवं रिश्वत लेने की वीडियो वायरल करने पर गाली गुप्ता एवं जान माल की धमकी देने के सम्बन्ध मे दाखिल किया गया था।
वादी मुकदमा के दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा उपरोक्त दर्ज किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में अब तक की विवेचना व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त को थाना मल्हीपुर के गेट से 22 मार्च को गिरफ्तार किया गया।
Leave a comment