Home जालौन हत्या के मामले में कोर्ट ने 5 दोषियों को सुनाई, 7-7 साल की सजा
जालौन

हत्या के मामले में कोर्ट ने 5 दोषियों को सुनाई, 7-7 साल की सजा

Share
Share

जालौन। जालौन के जिला एवं सत्र न्यायालय ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जिला न्यायाधीश अचल सचदेव ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है।

मामला सिरसा कलार थाना क्षेत्र के जखा गांव का है। 12 मार्च 2024 को खेत के विवाद को लेकर राजू चौहान, उसके पुत्र शिवम, सत्यम, किशन और पप्पू ने परशुराम और उनकी पुत्री नेहा के साथ मारपीट की थी। परशुराम को सिर में गंभीर चोटें आईं। अगले दिन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के पुत्र चतुर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एक साल तक चले मुकदमे में गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी पाया।

जिला शासकीय अधिवक्ता लखनलाल निरंजन के अनुसार, कोर्ट ने सभी दोषियों पर 36-36 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न चुकाने की स्थिति में उन्हें अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
जालौन

पत्नी के प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, अवैध संबंधों को लेकर की गई हत्या

जालौन। जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी...

जालौनमुख्य समाचार

दो बच्चों को छोड़कर पत्नी लापता, पति ने पुलिस को दी तहरीर

जालौन। पति के बीमार होने के बाद पत्नी किसी अन्य पुरुष से...

जालौन

नगर के सांस्कृतिक केंद्र टाउन हॉल में आयोजित कराई काव्य गोष्ठी

 पूर्व कैबिनेट मंत्री की आठवीं पुण्यतिथि पर निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर,श्रद्धांजलि सभा...

जालौन

पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर घायल, चार गिरफ्तार

तड़के करीब चार बजे गिरवर नगर इलाके में हुई मुठभेड़, कोतवाली पुलिस...