Home उत्तर प्रदेश डबल इंजन की सरकार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में हुआ ऐतिहासिक कार्य : केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन की सरकार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में हुआ ऐतिहासिक कार्य : केशव प्रसाद मौर्य

Share
Share

लखनऊ। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयाेजन किया। कार्यशाला का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। उन्हाेंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति सृजन की आधारशिला है, समाज की आत्मा है और बदलाव की सबसे बड़ी वाहक है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि आज हमारी मातृशक्ति देश व समाज की सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रही है और आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। हमारी माताएं-बहनें निरंतर आगे बढ़े और उन्नति के नए कीर्तिमान गढ़े, इसके लिए डबल इंजन की सरकार समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुआ है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनें, विद्युत सखी, लखपति दीदी व अन्य दीदियां सशक्तिकरण की मिसाल बनी हैं।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को लखपति दीदी योजनान्तर्गत कार्यशाला में लगभग 1200 समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में उत्पादक समूह, ड्रोन संचालन, एफपीओ, बायो फर्टिफाइड बीजों की खेती, प्राकृतिक खेती, उद्यमिता विकास इत्यादि विषयों की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर बीसी सखियों व विद्युत सखियों हैण्डहेल्ड डिवाइस/थर्मल प्रिन्टर का वितरण किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेश

मेघालय हनीमून मामला: सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया ड्रग्स पीड़ित

लखनऊ। मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी...

उत्तर प्रदेश

पुरानी के बदले लाई गई नई राष्ट्रीय स्वास्थ नीति से हुआ अभूतपूर्व सुधार : अनुप्रिया पटेल

प्रयागराज। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल कहा कि पिछले...