Home ग़ाज़ियाबाद दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कार ने पांच कांवड़ियों को कुचला, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर
ग़ाज़ियाबाद

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कार ने पांच कांवड़ियों को कुचला, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Share
Share

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की रात में भोजपुरी पर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हरियर कर ने मोटरसाइकिलों पर आ रहे पांच कावड़ियों को कुचल दिया। जिसमें हरियाणा के दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और मृत्यु को के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है यह घटना रात्रि 1:00 बजे हुई।

डीएसपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि फरीदाबाद के महमूदपुर गांव निवासी राहुल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने चचेरे भाइयों देवेंद्र, हरेंद्र और अन्य साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। वे 25-26 फरवरी की रात्रि में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से लौट रहे थे। जब उनकी बाइकें सड़क किनारे रुक गईं। इस दौरान एक तेज रफ्तार टाटा हैरियर कार कई वाहनों को ओवरटेक करती हुई आई और दोनों बाइकों को कुचल डाला। इस टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र उसके भाई हरेंद्र और अजय को मृत घोषित कर दिया । जबकि सुनील और सुंदर की हालत भी गंभीर बनी हुई है और दोनों उपचाराधीन है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
ग़ाज़ियाबाद

कपड़ा फैक्ट्री में हुआ बड़ा हादसा, बायलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

गाजियाबाद । जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित दतेड़ी गांव में...

ग़ाज़ियाबाद

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।...

ग़ाज़ियाबाद

फर्जी इन्श्योरेन्स पॉलिसी बनाकर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

-इन्श्योरेन्स कम्पनियों की एप में छेड़छाड़ कर तैयार करते थे फर्जी पॉलिसी...