Home कौशांबी मौनी अमावस्या के महापर्व पर प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकॉर्ड 222 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन
कौशांबी

मौनी अमावस्या के महापर्व पर प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकॉर्ड 222 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन

Share
Share

30 जनवरी, महाकुम्भ नगर। सनातन आस्था के महापर्व महाकुम्भ के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर्व पर 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में स्नान किया। पिछले कई दिनों से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन प्रयागराज से हो रहा था। प्रयागराज रेल मण्डल ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए बुधवार को रिकॉर्ड 222 मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ 360 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया। प्रयागराज रेलवे के सभी स्टेशनों से मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन पूरे दिन किया जाता रहा।

नियमित ट्रेनों के साथ दौड़ीं रिकॉर्ड स्पेशल ट्रेनें
प्रयागराज रेल प्रशासन ने मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए विशेष प्रबंध किये थे। प्रयागराज रेल मण्डल और शहर के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी आश्रय स्थल, होल्डिंग एरिया के साथ आसान टिकट वितरण की व्यवस्था की गई थी। तीर्थयात्रियों के सुरक्षित प्रवेश और निकास के लिए जीआरपी और सिविल पुलिस की संयुक्त कार्ययोजना के अनुरूप कार्य किया गया। साथ ही करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाने के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकॉर्ड 222 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। रेल प्रशासन ने बताया कि नियमित ट्रेनों के साथ शहर के सभी स्टेशनों से 360 से अधिक ट्रेनें चलाई गईं।

सभी स्टेशनों से चली स्पेशल गाड़ियां
प्रयागराज रेल प्रशासन ने बताया कि महाकुम्भ में मौनी अमावस्या के पर्व पर एनसीआर के प्रयागराज जंक्शन से 104, छिवकी से 23, नैनी से 17और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से 13 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ। जबकि प्रयागराज परिक्षेत्र में एनआर के प्रयाग स्टेशन से 23, फाफामऊ स्टेशन से 05 और पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग स्टेशन से 09 तथा झूंसी स्टेशन से 28 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। शहर में एनसीआर के स्टेशनों से 05 विस्तारित ट्रेनें, 05 रिंगरेल, 03 लंबी दूरी की गाड़ियां और गैर टाइम टेबल की 69 ट्रेनें चलायी गई।

सुबह से एक्टिव हुए होल्डिंग एरिया
प्रयागराज रेल प्रशासन ने बताया की सुबह 08 बजे के आस पास श्रद्धालुओं की संख्या जैसे ही बढ़नी शुरू हुई, खुसरोबाग स्थित होल्डिंग पॉइंट को ऑपरेट कर दिया गया था। सिविल पुलिस की मदद से श्रद्धालुओं को खुसरोबाग से गाइडेड तरीके से प्रयागराज स्टेशन ला कर उनके गंतव्य स्टेशन की ट्रेनों में बोर्ड कराया गया। एनसीआर के महाप्रबंधक उपेन्द्र जोशी वॉर रूम से और मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी कंट्रोल रूम से लगातार स्थिति की मानिटरिंग करते रहे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

पड़ोसी निकला हत्यारा: अपहृत 10 साल के वैभव का शव घर के बेसमेंट में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त सर्वेश भट्ट के घर सील मोहर करके राजस्व टीम द्वारा पैमाइश...

कौशांबी

किसान मोर्चा ने सुना पीएम का मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण

गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर पंचायत उनवल में...

कौशांबी

अवैध हुक्का बार पर बड़हलगंज पुलिस का छापा *संचालक गिरफ्तार,सामान बरामद                                

गोरखपुर. स्थानीय पुलिस ने पटनाघाट रोड पर संचालित एक अवैध हुक्का बार...

कौशांबी

जनता के निर्देश पर राजनीति में आया,अवसर मिला तो चिल्लूपार की तस्वीर बदल दूंगा : दुर्गेश मदन यादव

बड़हलगंज, गोरखपुर : चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी...