Home कौशांबी चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री, लेकिन सबसे गरीब सीएम कौन?
कौशांबी

चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री, लेकिन सबसे गरीब सीएम कौन?

Share
Share

नई दिल्ली. देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. जबकि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी मात्र 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे गरीब सीएम हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है.

इस सर्वे से देश में मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति और देनदारी का पता चलता है. जिससे उनकी अमीरी सामने आती है. जबकि देखा जाए तो भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय या एनएनआई 2023-2024 के लिए लगभग 1,85,854 रुपये थी. वहीं एक मुख्यमंत्री की औसत स्वयं की आय 13,64,310 रुपये है, जो भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है. कुल 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

कौशांबी

हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए सरकार को...

कौशांबी

गंगा दशहरा पर काशी, प्रयागराज में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु

वाराणसी/ प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के काशी और प्रयागराज में गंगा दशहरा...