गुरुग्राम(हरियाणा): आज उत्तर प्रदेश की ज्येष्ठ समाजसेविका तथा समाजवादी पार्टी (महिला शाखा) की प्रदेश महासचिव शिवमती नीता सचान जी से सामाजिक विषयों पर मुलाकात हुई. कई दिनों से उन्हें मराठा सेवा संघ जिजाऊ ब्रिगेड मराठा समन्वय परिषद के सन्दर्भ में जानने की इच्छा थी.आज हुई मुलाकात में संघठन की तरफ से शिवमती नीता सचान जी को 11 जनवरी, 12 जनवरी 2024 के नियोजित बैठक और अंतरराष्ट्रीय जिजाऊ जन्मोत्सव, सिंदखेडराजा आनेका निमंत्रण दिया. वह स्वयं मराठा इतिहास से सुपरिचित होने की जानकारी हुई.

शिवमती नीता सचान जी, उत्तर प्रदेश मे राजमाता जिजाबाई सेवा ट्रस्ट (प्रतिष्ठान) के तहत गत एक दशक से सामाजिक सेवा का संचालन करती आई है. आज की मुलाकात में शिवमती नीता सचान जी को राष्ट्रीय मराठा सेवा संघ द्वारा प्रकाशित शिवधर्म दिनदर्शिका-2023 , ज्येष्ठ मराठा इतिहासकार डॉ सतीशचंद्र गंगवार लखनऊ द्वारा लिखित उत्तर भारत के मराठे संशोधित किताब, मराठा समन्वय परिषद द्वारा प्रकाशित शिवभारत दिनदर्शिका-2023, परिषद द्वारा प्रकाशित स्वराज्य जनक परिवार की प्रतिमा भेट देकर सम्मानित करते हुए कमलेश पाटील, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मराठा समन्वय परिषद, दिल्ली.
Leave a comment