रामपुर, जौनपुर। रामपुर ब्लाक के बेनीपुर संपर्क मार्ग जो हजारों लोगों को जोड़ती है कई वर्षों से 2 फीट गड्ढा में तब्दील हो गया था यह संपर्क मार्ग बेनीपुर चित्तापुर धनेथु ,बिराजीपुर, बैसान, कल्याणपुर खेतापुर, शेखपुर दलपतपुर आदि गांव का एकमात्र संपर्क मार्ग है जो जमालपुर बाबतपुर रोड को जोड़ती है कई वर्षों से किसी तरह लोग गिरते हुए मजबूरन इस रास्ते से जमालपुर बाबतपुर मार्ग पर आते थे। जिनको बहुत ही समस्या होती थी सभी ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया जिसका संज्ञान लेकर माननीय विधायक डॉ आर के पटेल द्वारा इस रोड का निर्माण शुरू करवाया गया लेकिन पीडब्ल्यूडी जे ई अमित सिंह ठीक से सर्वे किए बिना ही मात्र 240 मीटर सीसी रोड वह भी बिना मानक का बनवाना शुरू कर दिए जहां पर लगभग 300 मीटर पानी हमेशा डूबा रहता था उसमें भी कमी कर दिए बगल में नाला में पानी व कीचड़ रोड से काफी ऊंचाई पर थे जिससे रोड गड्ढे में पुनः तब्दील था जिसको बनाने से कोई फायदा नहीं होता पानी डूबी ही रहती जिसका विरोध सभी ग्रामीण ग्राम पंचायत बेनीपुर चित्तापुर ग्राम धनेथू के लोगों ने और भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी आकर माननीय डॉक्टर आरके पटेल जी को कह कर कार्य को रुकवाया और कहा गया कि सड़कगड्ढे से काफी ऊंचा हो तभी बनाया जाय नहीं तो फिर सड़क बनाने से क्या फायदा जब पानी उसमें डूबा ही रहेगा। जेईई अमित सिंह ने कहा कि नेतागिरी करना छोड़ दीजिए मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे कीचड़ में ही रहो मैं सड़क नहीं बनवाऊंगा भाजपा कार्यकर्ता कुछ भी कर ले मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकते, जिस पर भाजपा कार्यकर्ता विकाश पांडेय (सुरेंद्र), मंडल अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश पटेल, व अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं, व ग्रामीणों के साथ कार्य को बंद करवाया।
Leave a comment