चयनित प्रयागराज की वॉलीबाल टीम मैनपुरी जिले में आयोजित 72वीं सीनियर स्टेट पुरुष व महिला वॉलीबाल चैम्पियनशिप में करेगी प्रतिभाग
प्रयागराज l स्थानीय सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर के क्रीड़ा परिसर में वॉलीबाल खेल ट्रायल संपन्न हुआ। खेल प्रदर्शन एवं मेरिट के आधार पर प्रयागराज जिले की पुरुष व महिला वॉलीबाल टीमों का चयन किया गया। सभी चयनित पुरुष व महिला वॉलीबाल खिलाड़ी आगामी 21 से 25 दिसंबर 2023 तक मैनपुरी जिले में आयोजित ” 72वीं सीनियर स्टेट पुरुष व महिला वॉलीबाल चैम्पियनशिप ” में प्रयागराज जिले की वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला के अनुसार चयनित प्रयागराज वॉलीबाल टीम के खिलाड़ीयों के नाम इस प्रकार से है:—-

पुरुष वॉलीबाल टीम :—
विवेक शुक्ला (कप्तान), जितेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक यादव, सिद्धार्थ सिंह, आशीष यादव, अली जैदी, सुनील यादव, सिद्धार्थ, अंकित विश्वकर्मा, आदर्श मिश्रा, गौतम सिंह व रिजवान है। आरक्षित पुरुष खिलाड़ियों में अब्दुल्ला, सूरज यादव व शिवम चौहान है।
महिला वॉलीबाल टीम :—
पूजा (कप्तान), दीपा पाल, खुशी सिंह, तेजस्वनी शुक्ला, दिव्या, रिंकी कुशवाहा, निशिका मिश्रा, दामिनी गौतम, साक्षी कुमारी, शालिनी पटेल, अंशु विश्वकर्मा व श्रेया है। आरक्षित महिला खिलाड़ियों में जिया भारतीया, तृप्ति मिश्रा व आकांक्षा है।
पुरुष वॉलीबाल टीम के कोच मुकेश शुक्ला व महिला टीम के कोच संतोष भास्कर है।
सभी चयनित के खिलाड़ी 20 दिसंबर 2023,दिन बुधवार को सुबह 8:30 बजे तक प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अपने टीम कोच / मैनेजर से संपर्क करें। उसी दिन टीम सुबह मुरी एक्सप्रेस से मैनपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी।।
Leave a comment