कैलहट (मीरजापुर)। जिले के चुनार तहसील अंतर्गत राजदीप महाविद्यालय कैलहट मिर्जापुर में 26वां स्थापना दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद रामसकल जी ने मां सरस्वती जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व राजदीप के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही साथ कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर राजबहादुर सिंह ने राजदीप के जीवन लीला को भाव विभोर होके बताया कॉलेज के बच्चों ने संगीत के माध्यम से लोगो को आत्म विभोर कर दिया। राज्य सभा सांसद रामसकल ने कॉलेज को 15 लाख रूपए सहयोग राशि दिया। राज्य सभा सांसद ने कॉलेज को अपनी घर की तरह बताया कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर राजबहादुर सिंह के द्वारा मालतीनन्दन डॉक्टर अम्बेडकर विशेषांक 2023 पत्रिका का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर प्रहलाद सिंह (प्रदेश महासचिव भारतीय किसान यूनियन), डॉ गायत्री देवी, डॉ अनीता, ब्राह्मकुमारी संस्था, बी के बीनू, डॉ प्रेमशंकर सिंह, अमित श्रीवास्तव, केंद्रीय प्रमुख धर्म जागरण केंद्र लखनऊ धर्मराज सिंह, कमलेश सिंह, जिउतराम, कंचन सिंह (भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष), रामनरेश सिंह, भरत सिंह समस्त छात्र छात्राएं और महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
Leave a comment