Home अयोध्या  4-खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर संबोधित करते सांसद लल्लू सिंह
अयोध्या

 4-खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर संबोधित करते सांसद लल्लू सिंह

Share
Whatsapp Image 2023 12 16 At 12.23.31 Am
Share

खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा: सांसद लल्लू सिंह 

अयोध्या। ब्लाक अमानीगंज क्षेत्र में स्थित कम्पोजित विद्यालय खण्डासा में सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह ने किया। जिसमें रस्साकसी, खो-खो, कबड्डी, दौड़ वालीवाल की प्रतियोगिताएं हो रही है। इसके लिए पहले से खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई थी। ब्लाक के सभी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रदर्शन का मौका दिया गया है। प्रतियोगिता के पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों का प्रयोग अपने जीवन में लोग कई प्रकार से करते है। शारीरिक व मानसिक विकास में इसका महत्वपूर्ण रोल रहता है। खेलों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभाएं मौजूद है। जिनमें निखार लाने के लिए प्रतियोगिताओं के माध्यम से मंच प्रदान किया जाता है। जिससे खेल के माध्यम से हमें टीम भावना की शिक्षा मिलती है। जो भविष्य में काफी उपयोगी साबित होती है।

वहीं प्रतियोगिता में खोखो बालिका वर्ग में मांझगांव ने खण्डासा पर जीत दर्ज की। कबड्डी में 28 टीमें प्रतिभाग कर रही है। जिसमें बालक वर्ग में अकमा कुमारगंज ने गण्डौली को पराजित किया। डीएवी इंटर कालेज की टीम ने संत भीखादास पर विजय दर्ज की। आशादेवी इंटर कालेज ने शिवपुरी को हराया। मांझगांव ने चौधरी पुर पर जीत दर्ज की। 100 मीटर बालिका दौड़ में शाहजहां खण्डासा प्रथम व शिवानी पिठला द्वितीय आयी। मौके पर अध्यक्ष रामबचन, सचिव दुर्गेश कुमार, प्राचार्य डा नकछेद तिवारी, सर्वजीत सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष पवन पाण्डेय, शीतला वाजपेई, गिरजाशंकर मौर्या प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
अयोध्या

अयोध्या : रामनवमी के अभिजीत मुहूर्त पर श्री रामलला के ललाट पर सजा सूर्य तिलक

अयोध्या । रामनवमी के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त पर श्री राम लला...

अयोध्या

कई संगठनों ने किया बनवीरपुर घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग

दुर्घटना को दिया जा रहा है हत्या का रुप मजिस्ट्रेटी जांच में...

अयोध्यामुख्य समाचार

भक्तों को राम पथ पहुंचाएगा अवध आगमन पथ

75 फीसदी निर्माण पूरा, 16.89 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार...