Home अयोध्या  नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री का स्वागत करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता
अयोध्या

 नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री का स्वागत करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

Share
Screenshot 20231216 164849 Whatsapp
Share

 नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री का स्वागत करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कॉलेज कैंपस में विद्यार्थियों द्वारा दीपोत्सव का किया जाएगा आयोजन 

अयोध्या ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला का स्वागत कार्यकर्ताओं व सामाजिक जनों द्वारा किया गया। अयोध्या के इतिहास में पहला अवसर है जब किसी छात्र को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।घोषणा की बाद अयोध्या प्रथम आगमन पर रुदौली में शुभम तिवारी व सुधीर गुप्ता द्वारा,रौनाही टोल प्लाजा पर आशीष तिवारी ,मालेंद्र तिवारी,उमाशंकर सिंह,बंटी तिवारी द्वारा, बरई खुर्द में मानवेंद्र प्रताप सिंह,त्रिमूर्ति होटल के पास शशांक सिंह विद्यार्थी प्रांत कार्यकारी सदस्य,किशन सिंह व नगर सहमंत्री आदित्य,सहादतगंज में अदनान अहमद,मणीन्द्र शुक्ला,भरत श्रीवास्तव द्वारा नाका बाईपास पर कार्तिकेय पाठक,आयुष पांडेय द्वारा विश्वविद्यालय गेट से इकाई मंत्री शेषमणि के नेतृत्व में अंशिका व विश्वविद्यालय इकाई द्वारा स्वागत कर स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इसके बाद रानोपाली पर सौरभ मिश्रा,सौरभ तिवारी बाबा,मयंक सिंह साकेत महाविद्यालय गेट पर इकाई मंत्री रत्नेश सिंह के नेतृत्व में अनुराग,अभिषेक व साकेत महाविद्यालय इकाई द्वारा श्री राम जन्मभूमि गेट पर रवि शर्मा महानगर भूपेंद्र शुक्ला,अभिलाश पांडेय,यश पाठक,सौरभ मिश्र द्वारा कार्यकर्ताओं द्वारा सहादतगंज से अभाविप कार्यालय तक विभिन्न स्थानों कैंपसो में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत शो किया गया।अंकित शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद  ने आगामी दिशा तय किया है उस पर परिषद कार्यकर्ता कार्य करेंगे।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कॉलेज कैंपस में विद्यार्थियों द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।अभाविप द्वारा दिये गए यह दायित्व गौरव का विषय है।

परिसर चलो अभियान के माध्यम से विद्यार्थी परिषद छात्रों को कैंपस तक लाने  का प्रयास कर रही है।

पूरे कार्यक्रम की कवरेज सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स अभिषेक पांडेय अयोध्याधाम ने की।

महानगर मंत्री सत्यम दूबे ने बताया कि अयोध्या के लिए यह गौरव का विषय है जब प्रभु श्री रामचंद्र जी 500 वर्षों के बाद अयोध्या मेंअपने गर्भ ग्रह में पधार रहे हैं ऐसे में अभाविप ने राष्ट्रीय मंत्री के रूप में  अयोध्या को इतना बड़ा गौरव देने का कार्य किया है इसके लिये राष्ट्रीय  पदाधिकरियों का धन्यवाद ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मीडिया संयोजक शेखर तिवारी विभाग कार्यलय मंत्री दुर्गेश तिवारी शिवम मिश्रा प्रियांशु तिवारी,महेश पांडेय ,आशुतोष राणा मनीष यादव शेषमणि इकाई मंत्री रचित मिश्रा उत्तम ओझा सुधांशु मिश्रा ऋषभ पांडेय अंशिका तिवारी सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
अयोध्या

अयोध्या : रामनवमी के अभिजीत मुहूर्त पर श्री रामलला के ललाट पर सजा सूर्य तिलक

अयोध्या । रामनवमी के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त पर श्री राम लला...

अयोध्या

कई संगठनों ने किया बनवीरपुर घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग

दुर्घटना को दिया जा रहा है हत्या का रुप मजिस्ट्रेटी जांच में...

अयोध्यामुख्य समाचार

भक्तों को राम पथ पहुंचाएगा अवध आगमन पथ

75 फीसदी निर्माण पूरा, 16.89 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार...