Home मुख्य समाचार 10 साल की बच्ची के पेट से निकाला गया बालों का गुच्छा
मुख्य समाचार

10 साल की बच्ची के पेट से निकाला गया बालों का गुच्छा

Share
Share


मुंबई। मुंबई में परेल के वाडिया अस्पताल के डॉक्टरों ने एक 10 वर्षीय लडक़ी के पेट से 50 सेमी लंबे बालों का गुच्छा निकालने में कामयाबी हासिल की, जो पिछले कुछ दिनों से पेट दर्द, बेचैनी और उल्टी से पीडि़त थी।

इस लडक़ी की गैस्ट्रोटॉमी की गई, बच्ची को रॅपन्ज़ेल सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ बीमारी का पता चला था। यह विकार 30 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, किशोर लड़कियों और युवा महिलाओं में लगभग 10 में से 8 मामलों में होता है।

वसई में रहने वाली 10 साल की बच्ची 15-20 दिन से पेट दर्द, बेचैनी और उल्टी से परेशान थी, उसके माता-पिता उसे इलाज के लिए कुछ स्थानीय डॉक्टरों के पास ले गए। लेकिन निदान नहीं हो सका. जब बच्ची के माता-पिता उसे इलाज के लिए वाडिया अस्पताल लेकर आए तो बच्ची में 4-5 दिनों तक कब्ज, कुपोषण, वजन कम होना और पेट में तेज दर्द के लक्षण थे। मेडिकल जांच में पता चला कि लडक़ी के पेट पर बालों का जाल है। उसे ट्राइकोफैगिया (बाल खाने), ट्राइकोटिलोमेनिया (बाल खींचने) की बीमारी का पता चला था।

बाल खाने के कारण बच्ची रॅपन्ज़ेल सिंड्रोम से पीडि़त थी। यह एक दुर्लभ स्थिति है, जिसमें बालों का एक बड़ा गुच्छा पेट में फंस जाता है और छोटी आंत तक फैल जाता है। रॅपन्ज़ेल सिंड्रोम मुख्य रूप से मानसिक विकार वाली लड़कियों में देखा जाता है।

सर्जरी के बाद बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है, हम काफी डरे हुए थे क्योंकि लडक़ी की मां ने कहा बच्ची को रॅपन्ज़ेल सिंड्रोम है लेकिन वाडिया अस्पताल के डॉक्टरों के समय पर इलाज के कारण हमारी बेटी को नई जिंदगी मिल गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...