Home कौशांबी कौशाम्बी : डीएम ने किया स्कूल, अस्पताल व दफ्तरों का निरीक्षण
कौशांबीमुख्य समाचार

कौशाम्बी : डीएम ने किया स्कूल, अस्पताल व दफ्तरों का निरीक्षण

Share
Share

राजकीय महिला चिकित्सालय चरवा में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश


कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को विकास खण्ड चायल के प्राथमिक विद्यालय पूरे अयोध्या, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चरवा, राजकीय महिला चिकित्सालय चरवा, बेसिक शिक्षा कार्यालय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।


ïजिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पूरे अयोध्या पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी की। बच्चों को स्वयं पढ़ाया भी। विद्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। राजकीय महिला चिकित्सालय चरवा के निरीक्षण के दौरान दो स्टाफ नर्स व वार्ड ब्वाय के अलावा कोई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित स्टॉफ का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने चिकित्सालय की सफाई, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए है।


जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण करते हुए डीसीएम आईएस व डीसी सिविल सहित अन्य लोगों को अपने-अपने पटल के समस्त कार्यों की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। कार्यालय में निरीक्षण के दौरान सर्व शिक्षा अभियान के पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए पटल सहायकों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। पटल सहायकों से रोजाना किए जाने वाले कार्यों को रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...