Home अयोध्या अयोध्या : शहर में आरसीसी निर्माण कार्यों का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण
अयोध्यामुख्य समाचार

अयोध्या : शहर में आरसीसी निर्माण कार्यों का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण

Share
Share

कमियों को तत्काल दुरुस्त कराने का दिया निर्देश

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय के साथ एडीए की ओर से शहर की गलियों में कराये गये आरसीसी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के ट्रांसपोर्टनगर में बनायी जा रही आरसीसी सडक़ों तथा महंत अवैद्यनाथ वार्ड में निर्माणाधीन सडक़ों का जायजा लिया।


मंडलायुक्त ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सडक़ों के फुटपाथ के साथ अयोध्या में कहीं भी इंटरलॉकिंग का इस्तेमाल न किया जाय। इसके स्थान पर कॉबल ब्लाक का प्रयोग किया जाय तथा बनने वाली आरसीसी में निर्धारित पैटर्न का अनुसरन करते हुये कान्स्ट्रक्शन ज्याएंट काटे जाएं। सरफेस को खुदरा करने के लिए सीधी रेखाएं बनायी जाएं, जो देखने में बेतरतीब न लगे। उन्होंने कहा कि आरसीसी मार्ग के दोनों छोर के एलायमेंट एक सीधी रेखा में हों तथा इनके बगल की नालियों में जो पत्थर डाले जाय वह अच्छी कार्य कुशलता के साथ डाले जाएं। इसके साथ ही उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता अयोध्या विकास प्राधिकरण को निर्देश दिया कि आरसीसी मार्गों में जो कमियां हैं उन्हें तत्काल दुरूस्त कराकर अवगत करायें। इस दौरान अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियन्ता आलोक व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...