Home मुख्य समाचार कांवड़ यात्रा मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जेडीयू ने किया स्वागत
मुख्य समाचारपटनाबिहारलखनऊ

कांवड़ यात्रा मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जेडीयू ने किया स्वागत

Share
Share

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं मुजफ्फरनगर जनपद के कांवड़ यात्रा मार्ग के सभी होटल, ढाबा, ठेला आदि पर उनके मालिक और काम करने वाले लोगों के नाम प्रमुखता से प्रदर्शित करने संबंधी सरकारी आदेश पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम रोक लगाए जाने का जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने स्वागत किया है।


सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि दुकानदारों को पहचान बताने की जरूरत नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि प्रशासन द्वारा जारी आदेश लागू होने से गलत परम्परा पड़ती। प्रदेश में सामाजिक सौहार्द का वातावरण बिगडऩे की आशंका बन सकती थी जो कि सामाजिक समरसता के लिए उचित नहीं होता। उन्होंने कहा है कि प्रशासन की ओर से जारी फरमान को जनता दल यूनाइटेड ने प्रदेश सरकार से जनहित में वापस लेने की मांग भी की थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय राहत भरा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...