सिद्धार्थनगर। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की ओर से विकास खण्ड जोगिया के अन्तर्गत निर्मित सडक़ का शनिवार को देवरा बाजार से पोखरभिटवा तक का जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की ओर से बनाई गई सडक़ की लम्बाई और चौड़ाई को नापकर देखा। सडक़ को खोदकर भी देखा गया। सडक़ मानक के अनुरूप पायी है। सडक़ की लम्बाई 2.10 किमी. तथा चौड़ाई 3.15 मीटर मिली जो मानक अनुरूप है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सडक़ों का निर्माण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। इस अवसर पर संबधित विभाग के सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता आदि उपस्थित थे।
Leave a comment