लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा के सदस्य रहे राजेश सिंह को मंगलवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इससे पहले भी राजेश सिंह कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है युवा कांग्रेस पार्टी पर भरोसा कर रहे हैं। युवाओं को मालूम है कि उनका भविष्य कांग्रेस पार्टी में ही सुरक्षित है। इस अवसर पर राजेश सिंह ने कहा कि आज मैं अपने पुराने घर में आ गया हूं। मैं एक अनुशासित सिपाही के तौर पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर राजेश सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश महामंत्री मुकेश सिंह चौहान, सज्जाद आलम, अमित त्यागी, अकील अख्तर, बृजेश सिंह, राघवेंद्र प्रताप नारायण, ओमप्रकाश पांडेय, विजय मिश्रा, घनश्याम सहाय, अरुण सोनी, आलोक सिंह रैकवार, अरविंद कुशवाहा, राकेश पांडेय, अरविंद सिंह पुष्पेंद्र, अमित चौबे आदि ने बधाई दी।
Leave a comment