Home बाराबंकी वृक्ष भंडारा कर मनाया जन्मदिन, वृद्धाश्रम में कराया भोजन
बाराबंकीमुख्य समाचार

वृक्ष भंडारा कर मनाया जन्मदिन, वृद्धाश्रम में कराया भोजन

Share
Share

बाराबंकी। खुशहाली के लिए बड़ों के आशीर्वाद एवं छोटों के प्यार की बहुत आवश्यकता होती है। व्यक्ति के पास सब कुछ हो लेकिन बड़ों का आशीर्वाद व छोटों का प्यार नहीं है तो जिंदगी में खुशहाली नहीं मिल सकती।


उक्त विचार अपने 48वें जन्मदिन पर गुलजार फाउंडेशन की सचिव गुलज़ार बानो ने व्यक्त किए। उन्होंने भुहेरा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर लोगों को भोजन कराया, केक काटा और विभिन्न प्रजाति के 48 पौधे वितरित कर वृक्ष भंडारा कराते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। एक बुजुर्ग रघुराज ने खुशी में मगन होकर भजन सुनाए।


इस अवसर पर ग्रीन गैंग के संस्थापक प्रदीप सारंग ने कहा कि व्यक्ति की सोच और उसके कार्य ही उसे बड़ा बनाते हैं। यूं ही नहीं किसी के दर-ओ -दरवाजे पर लोग आया-जाया करते हैं। सुबह-सुबह बेसिक उत्थान सेवा समिति के प्रबंधक रत्नेश कुमार, अमरेश बहादुर, जेएल भास्कर, राजेंद्र प्रसाद कनौजिया आदि ने घर पहुंचकर बधाई दी तो साहित्यकार डॉ. विनय दास ने आशीर्वाद दिया। दोपहर में वृद्धाश्रम पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण किया।


वृद्धाश्रम साथ पहुंचने वालों में वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलराम वर्मा, हास्य कवि अनिल श्रीवास्तव लल्लू , कवि दीपक दिवाकर, बाबा रामसेवक सेवा समिति के प्रबंधक दिनेश प्रसाद वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, सलीम भाई, मानसी श्रीवास्तव, निशा शुक्ला, डॉ. खदीजा, डॉ. खंसा कैश, मोहम्मद फुजैल आदि प्रमुख थे। कवियत्री लता श्रीवास्तव, शायरा किरण भारद्वाज ने शाम को घर पहुंचकर आशीर्वाद दिया तथा अपने काव्य पाठ से मन का मन मोह लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...