Home अयोध्या अयोध्या : ग्राम प्रधान पर पशुचर भूमि की मिट्टी बेचने का आरोप
अयोध्यामुख्य समाचार

अयोध्या : ग्राम प्रधान पर पशुचर भूमि की मिट्टी बेचने का आरोप

Share
Share

एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक की गई शिकायत

अयोध्या। रूदौली विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा सुरक्षित चारागाह भूमि की मिट्टी को रेलवे के ठेकेदारों को बेच दी। रेलवे के ठेकेदार ने मिट्टी का खनन करके पशुचर के लिए सुरक्षित सरकारी भूमि को तालाब बना दिया। ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी रूदौली से लेकर मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत की है।
रूदौली विकासखंड की ग्राम पंचायत रौजागांव निवासी बिंद्रा प्रसाद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में कहा है कि उनकी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अखिलेश लोधी ने पशुचर के लिए सुरक्षित भूमि गाटा संख्या 760 रकबा लगभग 16 बीघा है। उस भूमि की मिट्टी को रेलवे के ठेकेदार को बेच दिया गया है। ठेकेदार द्वारा पशुचर (चारागाह) की भूमि से मिट्टी का खनन करके उसे तालाब बना दिया है जिससे अब बरसात होने के कारण जानवरों सहित ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों व शिकायतकर्ता का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा यह भी बात कही गयी है कि सरकारी जमीन से मिट्टी ग्राम प्रधान को पैसा देकर खरीदी है। उपजिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान द्वारा बेंची गयी मिट्टी के पैसों को सरकारी खजाने में जमा करवाने व जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...