Home मुख्य समाचार छत्रपति शिवाजी महाराज का चरित्र अबला को सबला बनाने वाला : कमलेश पाटील
मुख्य समाचारनई दिल्ली

छत्रपति शिवाजी महाराज का चरित्र अबला को सबला बनाने वाला : कमलेश पाटील

Share
Share

बिहार अधिकारी महासंघ स्वराज्य परिवार द्वारा सम्मानित


नई दिल्ली। अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मराठा समन्वय परिषद के बिहार प्रदेश प्रभारी एवं छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल और पदाधिकारियों की शिवकार्य विवेचन और लक्ष्य पर गत शनिवार को एक संवाद बैठक हुई।


इस बैठक में बिहार से दिल्ली पहुंचे छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा समिति के अध्यक्ष शिवश्री डॉ. सुधीर पटेल, सचिव एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव शिवश्री डॉ. दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष शिवश्री ई. सतीश पटेल, उपाध्यक्ष शिवश्री कैप्टन मुन्ना पटेल, सदस्य शिवश्री प्रफुल पटेल, सदस्य शिवश्री डॉ. रंजीत कुमार मेहता, सदस्य चंडीगढ़ शिवश्री डॉ. रविकांत कुमार, सदस्य दिल्ली शिवश्री रामा रंजन, सदस्य दिल्ली शिवश्री सौरभ प्रकाश, शिवश्री राकेश कुमार, दिल्ली के वरिष्ठ समाजसेवी प्रो. अरविंद पटेल, परिषद के सचिव एड. शुभम गावंडे आदि मौ्जूद थे।


बिहार अधिकारी महासंघ के पदाधिकारियों को शिवकार्य से परिचित कराते हुये मराठा समन्वय परिषद के अध्यक्ष कमलेश पाटील ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का चरित्र अबला को सबला, अशक्तजन को सशक्त बनाने वाला अखंड ऊर्जा स्त्रोत है। संघर्ष की निरंतर साहसी प्रेरणा स्त्रोत है। मानव को गगन की तरह विशाल बौध्दिक सामथ्र्य प्रकृति से मिला जिसका हर पल का हर क्षण का हर तरीके से छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज्य निर्माण के लिए इस्तेमाल किया। छत्रपति शिवाजी महाराज एक अनोखे महाराज हैं जिसके दरबार में नारीशक्ति सिंहासन की अधिकारी, सेनापती सेनानी, नीतीगत निर्णयाधिकारी और शस्त्र शास्त्र धारण का अधिकार से संपन्न थी। छत्रपति शिवराय महाराज का स्वराज्य, भारतीय अन्नदाता किसान समाज को, सैनिको को और नारीशक्ति के लिए मौलिक स्वतंत्रता से संपन्न अपार आनंद का जीवनयापन का रहा है। उनके 32 वर्ष के शासन काल में कभी कोई नारी, किसान, युवा, सैनिक ने हताशा में आत्महत्या नहीं की। न किसी महिला का बलात्कार हुआ।


इसी क्रम में समिति ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक संगठन विकसित किया है। सामाजिक जिम्मेदारी निभाने वाले सहयोगी अधिकारियों का अधिकारी महासंघ विकसित किया है। उनके सहयोग से समाज में उक्त लक्षित कार्यों के साथ नशामुक्त युवा पीढ़ी, विज्ञान तकनीक से परिचित उद्योन्मुखी युवा पीढ़ी, शिवनीति से कृषक भारत का निर्माण, शिवनीति से नारीशक्ति का सम्मानित जीवन, सक्षम भारत के लिए शिवनीति से राज्यनीति की आवश्यकता पर डॉ. सुधीर पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों साहसी युवा साथी समिति के कार्य संचालन में सक्रिय सेवा योगदान में जुड़े हैं। परिषद के पदाधिकारियों को मराठा समन्वय परिषद द्वारा स्वराज्य निर्माण में समर्पित शहीदों की स्मृति में सृजित स्वराज्य जनक परिवार प्रतिमा भेंट देकर सम्मानित किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...